Bhulekh MP ऑनलाइन पोर्टल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक पोर्टल है, जहाँ राज्य के नागरिक भूमि संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इस पोर्टल पर मध्यप्रदेश राज्य के अंतर्गत आने वाली सभी भूमि का डाटा उपलब्ध कराया गया है.
इस पोर्टल के माध्यम से मध्यप्रदेश के नागरिक अपनी जमीन से जुड़े रिकॉर्ड्स जैसे कि खसरा, खतौनी, और नक्शे आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।
MP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
मध्यप्रदेश शासन के भू-अभिलेख पोर्टल (https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/) द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं को निम्नलिखित तालिका में दर्शाया गया है:
| सेवा का नाम | विवरण | 
|---|---|
| भूमि रिकॉर्ड खोजें | नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भूमि संबंधी रिकॉर्ड जैसे खसरा, खतौनी, और नक्शा खोज सकते हैं। यह सेवा भूमि के मालिकाना हक, क्षेत्रफल और अन्य विवरणों की जाँच के लिए उपयोगी है। | 
| भूमि रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतिलिपि (खसरा, खतौनी, नक्शा) | उपयोगकर्ता खसरा, खतौनी, और नक्शे की डिजिटल रूप से प्रमाणित प्रतिलिपियाँ डाउनलोड कर सकते हैं। ये दस्तावेज़ कानूनी और प्रशासनिक कार्यों के लिए मान्य हैं। | 
| रिकॉर्ड रूम से स्कैन किए गए रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतिलिपि | पुराने या रिकॉर्ड रूम में संग्रहीत दस्तावेज़ों की स्कैन की गई प्रमाणित प्रतिलिपियाँ प्राप्त की जा सकती हैं। यह सेवा विशेष रूप से पुराने रिकॉर्ड्स की आवश्यकता वाले मामलों में उपयोगी है। | 
| राजस्व न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि | राजस्व न्यायालयों द्वारा जारी आदेशों की प्रमाणित प्रतिलिपियाँ ऑनलाइन उपलब्ध हैं। यह भूमि विवादों या कानूनी प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक हो सकता है। | 
| भूमि राजस्व का भुगतान | नागरिक भूमि से संबंधित राजस्व जैसे कर या शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा समय और प्रयास बचाती है। | 
| भूमि उपयोग डायवर्सन आवेदन | भूमि के उपयोग को बदलने (जैसे कृषि से गैर-कृषि) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यह प्रक्रिया डिजिटल रूप से सुगम और पारदर्शी है। | 
| भूमि पर सिविल न्यायालय में मामले | भूमि से संबंधित सिविल कोर्ट में चल रहे मामलों की जानकारी और स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है। यह पारदर्शिता और सुविधा प्रदान करता है। | 
| भूमि पर जमानत का विवरण | भूमि पर जमानत (बेल) से संबंधित विवरण ऑनलाइन प्राप्त किए जा सकते हैं। यह सेवा कानूनी प्रक्रियाओं में सहायक है। | 
| बैंक बंधक और हाइपोथेकेशन के लिए भूमि रिकॉर्ड के अद्यतन के लिए आवेदन | नागरिक बैंक ऋण, बंधक, या हाइपोथेकेशन के लिए भूमि रिकॉर्ड को अपडेट करने हेतु आवेदन कर सकते हैं। यह सेवा वित्तीय लेनदेन को सुगम बनाती है। | 
नोट: ये सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध हैं, और नागरिक पोर्टल से डिजिटल रूप से प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं। भूमि अभिलेखों की जानकारी वास्तविक समय के आधार पर अपडेट की जाती है, और इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।
खसरा / खतौनी (भू-अभिलेख प्रतिलिपि) Online देखें
भूलेख प्रतिलिपि 2 प्रकार की होती है, इसमें पहली साधारण भू अभिलेख प्रतिलिपि होती है, तथा दूसरी डिजिटल हस्ताक्षरित भू अभिलेख प्रतिलिपि होती है, जिसके बीच के अंतर को आप नीचे देख सकते हैं:
| साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि | इस भू-अभिलेख प्रतिलिपि को निकालने के लिए यूजर को किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है, तथा यह Bhulekh MP पोर्टल पर मुफ्त में उपलब्ध है। इसका उपयोग केवल जानकारी के उद्देश्य से किया जा सकता है। | 
| डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि | इस प्रतिलिपि को निकालने के लिए यूजर को पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है, तथा उसे कुछ शुल्क भी अदा करना पड़ता है। इसका इस्तेमाल सरकारी कार्यों के लिए किया जा सकता है। | 
साधारण भू-अभिलेख (अप्रमाणित प्रति)
- सबसे पहले आप एमपी भू-अभिलेख के आधिकारिक वेबसाइट (https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/) पर जाएं।
 - उसके बाद आप "भू-अभिलेख" पर क्लिक करें।
 

- उसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आप "क्या आप खसरा के लिए भूमि रिकॉर्ड खोजना चाहते हैं?" के नीचे "हाँ" वाले बटन पर क्लिक करें।
 

- जहाँ पर आप जिला, तहसील और गांव का चयन करें।
 
अब आप कोई भी एक विकल्प चुनकर जानकारी को खोजें:
- भूमिस्वामी नाम
 - सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्या
 - प्लाट संख्या के द्वारा
 
अब आप आपने चुने हुए विकल्प के अनुसार जानकारी दर्ज करके अपने भू-अभिलेख की प्रति निकाल सकते हैं.

डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि (Certified Copy) निकालें
डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा, रजिस्ट्रेशन करने के लिए विंडो आपको पोर्टल के होमपेज पर दाहिनी कोने में मिल जाएगी.
- यहाँ आप पंजीकरण > नागरिक उपयोगकर्ता पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें.
 

- अब मोबाइल नंबर / ईमेल OTP के जरिए खुद का रजिस्ट्रेशन कर लें.
 

- रजिस्ट्रेशन के बाद आप खुद को इस पोर्टल पर लॉग इन कर लें, लॉग इन करने के बाद आपको पोर्टल पर कई सारे विकल्प दिखाई देंगे.
 - इनमें से आप भू-अभिलेख के विकल्प पर क्लिक करें.
 

- अब नए पेज पर अपना Land Parcel Unq ID या फिर ULPIN Number दर्ज करके अपने भूमि की प्रतिलिपि निकाल सकते हैं.
 
- इसके बाद आपके जमीन से जुड़ी जानकारी आपके सामने आ जाएगी, अब यहाँ भू-अभिलेख का प्रकार चुने और प्रतिलिपि शुल्क बटन पर क्लिक करें.
 
आखिर में आपको खसरा निकालने का शुल्क बताया जाएगा इसका भुगतान करने के बाद आप भूलेख की डिजिटल हस्ताक्षरित नक़ल प्राप्त कर सकते हैं.
मध्यप्रदेश भू नक्शा (जमीन का नक्शा) देखें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें.
 - इसके बाद आप होमपेज पर दिए गए भू-भाग नक्शा पर क्लिक करें.
 

इसके बाद आपके सामने एक पॉप-अप प्रदर्शित होगा जहाँ आपके सामने 2 विकल्प होंगे:
- क्या आप ग्रामवार नक्शा देखना चाहते हैं.
 - क्या आप भूखंड का प्रमाणिक प्रतिलिपि प्राप्त करना चाहते हैं.
 
ऐसे में अगर आप मुफ्त में भू-नक्शा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप पहले विकल्प पर क्लिक करें.

- अब आपको अपना जिला, तहसील और गांव का चुनाव करना है, इसके बाद नक्शा देखें विकल्प पर क्लिक कर दें.
 
इसके बाद आपके गाँव का नक्शा आपके स्क्रीन पर आपके गाँव या जमीन का नक्शा देख सकते हैं.
MP Bhulekh Portal पर Online शिकायत कैसे दर्ज करें
- MP Bhulekh पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आप https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पोर्टल पर विजिट करें.
 - इसके बाद आप होमपेज पर मौजूद विकल्प शिकायत विकल्प पर क्लिक कर दें।
 

- अब आपके सामने एक शिकायत का फॉर्म खुलेगा, इस फॉर्म में आवश्यक विवरण जैसे:
- नाम (Name): शिकायतकर्ता का पूरा नाम और पता भरें।
 - मोबाइल नंबर (Mobile Number): सही मोबाइल नंबर दर्ज करें ताकि अपडेट मिल सके।
 - ईमेल आईडी (Email ID) (अगर आवश्यक हो): वैकल्पिक रूप से ईमेल डाल सकते हैं।
 - शिकायत का प्रकार (Type of Complaint): ड्रॉपडाउन से अपनी समस्या के अनुसार सही विकल्प चुनें।
 - शिकायत विवरण (Complaint Details): समस्या का संक्षिप्त विवरण दें।
 
 

अपनी शिकायत दर्ज करने के बाद अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP की मदद से अपनी शिकायत को सबमिट कर दें, इस तरह से आपकी शिकायत सफलतापूर्वक रजिस्टर हो जाएगी, तथा आपको एक शिकायत नंबर भी प्राप्त होगा जिसकी मदद से आप अपनी शिकायत की स्थिति को भी ट्रैक कर सकते हैं।
इसके अलावा आप चाहें तो नीचे दिए गये संपर्क विवरणों पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं:
| आयुक्त भू-अभिलेख, मध्य प्रदेश शासन | |
|---|---|
| पता | राजस्व भवन, नाका चन्द्रबदनी, नीडम रोड, ग्वालियर (म.प्र.), पिन कोड: 474009 | 
| संपर्क | 18002030311 (टोल फ्री), 0751-2441200 (लैंडलाइन - CLR ऑफिस ग्वालियर) | 
| ईमेल | clrgwa@mp.nic.in |